2020/09/03

बिहार में DJ की धुन पर डांसर संग मुखिया पति ने लगाए ठुमके,कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां

BIHAR--राज्यभर में  corona infection को लेकर लॉकडाउन लगाया गया है। पूजा-पाठ से लेकर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध है। इसे लेकर पंचायत स्तर पर सभी जन प्रतिनिधियों को इसका पालन कराने की जिम्मेवारी भी दी गई है। 

लेकिन जब जिम्मेवार व्यक्ति ही नियमों का सरेआम उल्लंघन करते दिखे।  ये मामला JAMUI जिले  सोनो प्रखंड के रजौन गांव का है। मुखिया husband के dance का video social मीडिया पर viral हुआ है

यहां corona infection के बीच गणपति विसर्जन में न सिर्फ भीड़ लगाया गया बल्कि विसर्जन यात्रा में DJ भी बजाए गए और बिना मास्क पहने लोग इस dj की धुन पर खूब नाचे.

Dj की धुन पर जहां नर्तकों को नचाया जा रहा था, वहां स्टेज पर चढ़कर रजौन पंचायत की मुखिया lalita devi के पति निरपत साह भी भीड़-भाड़ के बीच बिना मास्क जमकर ठुमके लगाए।

जिस मुखिया और मुखियापति पर लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन, मास्क का उपयोग, साफ-सफाई सहित भीड़-भाड़ नहीं लगाने को लेकर जागरूकता फैलाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। 

वहीं, सरकारी नियमों की धज्जियां उठाते हुए न सिर्फ विसर्जन जुलूस निकाला बल्कि डीजे भी बजवाए और बिना मास्क डीजे की धून पर डांस भी किया।