DESK-KANPUR में पनकी के शताब्दी नगर में गुरुवार सुबह दो सहेलियां आपस में भिड़ गईं. दोनों युवतियों में जमकर मारपीट और गाली-गलौज भी हुई.
बीच सड़क दंगल देख लोगों की भीड़ जमा हो गई. मारपीट कर रही एक युवती जूही शताब्दी नगर में रहने वाली सहेली पर PHOTO VIRAL करने का आरोप लगा रही थी. उसने कहा कि उसकी सहेली ने किसी लड़के को उसकी PHOTO भेजी हैं.
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची POLICE दोनों युवतियों को पकड़ थाने ले आई. पनकी SO ने बताया कि दोनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है.