BIHAR-SAMASTIPUR जिले से इस वक्त वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। tajpur थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर से एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। शव के निकट काफी मात्र में खून भी मिले हैं।
बाबा mohan thakur स्थान एवं फोर लेन के बीच युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का रंग सांवला है। शरीर पर हल्के आसमानी रंग की चेकदार कमीज एवं उजले रंग का पैंट है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान कराने की कोशिश police कर रही है।
आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से युवक की गला रेंतकर हत्या कर दी गई है। मछली मारने के लिए आने वाले स्थानीय व्यक्ति ने शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर ताजपुर पुलिस पहुंच गई है।