2020/09/03

बड़ी खबर-बेगूसराय में एक युवक को मारी ताबड़तोड़ गोली ,रोसड़ा अस्पताल में इलाज जारी

BIHAR-BEGUSARAI जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जो एक युवक को आपसी रंजिश में गोली मारकर जख्मी कर दिया । स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को समस्तीपुर जिले के  रोसड़ा अनुमंडल में इलाज के लिए लाया गया गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

ये घटना का मामला बेगूसराय जिले के छौड़ाही ओपी अंतर्गत पुरपठार गांव का बताया जा रहा हैं।इसी गांव के निवासी टेक नारायण यादव के  पुत्र गौरी शंकर यादव 35 वर्षीय को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

बताया जा रहा है की 2 की संख्या में अपराधियों ने हथियार के साथ गौरी शंकर यादव को 3 राउंड गोली मारी जिसमें एक गोली बायें की और कंधे में लग गई ।

जानकारी के अनुसार गौड़ी शंकर यादव मुर्गा फॉर्म पर बैठा हुआ था। गांव के ही राजीव यादव अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था ।जिसमे आपसी रंजिस में शराब के नशे में राजीव कुमार ने गौरी शंकर यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया।इस घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी हुई है