इन लोगों में जमीन कारोबारी से लेकर आम आदमी तक शामिल हैं. बुधवार और गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने रामनगर चौराहे के लगायत नगर के आधा दर्जन स्थलों पर जाकर लोगों से पूछताछ की.
आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पूछताछ के दौरान 8 लोगों का नाम लिया था जिनमें 3 लोग पीड़िता से जबरन धंधा करवाते थे जबकि 5 लोग ग्राहक थे. पुलिस ने सभी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हैं.
मिर्जापुर चुनार थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी संचालिका के बयान के आधार पर 8 लोगों के नाम सामने आए जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीम बनाई हैं.
आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दी गई है. पीड़िता के साथ बेहद खराब बर्ताव किया गया जिसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.
मालूम हो नाबालिक किशोरी को रामनगर के गोलाघाट इलाके में महीनों बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया. साथ ही जबरन वेश्यावृति भी कराई गई थी.