DESK-BHOPAL महामारी कोरोना के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। टीटी नगर क्षेत्र के hotel से कई नाबालिग लड़कियां और लड़के हुक्का पार्टी करते मिले।
जानकारी के अनुसार टीटी नगर क्षेत्र में स्थित जौहरी HOTEL में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी जहां कुछ हुक्का लाउंज पार्टी चलने नाबालिग लड़कियां और लड़के हुक्का पी रहे थे जिस बीच हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे।
मामला ज्यादा बढ़ता देख होटल प्रबंधन ने POLICE को सूचना दी कि,यहां पर कुछ लाेग हंगामा कर रहे हैं। हमारे काम में अड़ंगा डाल रहे हैं। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू किया।
पुलिस ने 20 नाबालिग लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं नशे को लेकर फोरेंसिंक जांच करवाई जाएगी।police पूरी मामलों को लेकर जांच में जुटी हुई हैं।