2020/09/03

बिहार में प्रेमी युगल को बांधकर रातभर पीटा भरी पंचायत में सिर मुड़वाकर घुमाया,आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया था

BIHAR-KATIHAR-शादीशुदा युवती के साथ संबंध बनाते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक और युवती को पकड़कर खंभे से बांध दिया और प्रेमी जोड़े की रातभर जमकर पिटाई की। सुबह हुई तो मामला पंचायत तक पहुंचा।

 पंचों ने फरमान सुना दिया कि दोनों का सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया जाए।ये मामला डंडखोरा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव में एक अमानवीय घटना सामने आई है। 

आपत्तिजनक स्थिति में युवक युवती को ग्रामीणों ने पकड़ कर खूब पीटा और पंचायती कर उसके सिर के बाल मुंडवा कर पूरे गांव में घुमाया। 

हालांकि इस संबंध में थाना को किसी भी प्रकार की सूचना पीड़ित एवं पीड़ित के परिजनों के द्वारा नहीं दी गई। जबकि परिजन व ग्रामीणों के बीच इस मामले को लेकर पंचायती कर मामला रफा-दफा कर दिया गया है। इसको ले video व photo सोशल मीडिया परे viral हो रहा है।

 प्रेमी के संग पकड़ाई युवती विवाहित है। युवती की विवाह 8 वर्ष पूर्व ही केलाबाड़ी गांव के निवासी के साथ हई जबकि उस युवती का मायका हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत भारीडीह गांव में है।

युवती के पति प्रवासी मजदूर हैं। वर्तमान समय में पति घर में नहीं है। जबकि युवती के साथ पकड़े गए युवक हसनगंज प्रखंड अंतर्गत लखनपुर गांव का बताया जा रहा है। दोनों के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध था। युवक बीच-बीच में केलाबाड़ी गांव आकर महिला से मिलता था।

मंगलवार रात प्रेमी युवक अपने प्रेमिका से मिलने केलाबाड़ी गांव पहुंचा। गांव प्रवेश करते ही युवक को ग्रामीणों ने देख लिया। योजनाबद्ध तरीके से दोनों युवक एवं युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने युवती के घर से रंगे हाथों पकड़ लिया।

जिसके बाद युवक युवती को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर रात भर रखा और मारा पीटा। सुबह ग्रामीणों ने युवक एवं युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद कई गांव के लोग और युवक के परिजन सहित युवती के मायके वाले पहुंचे।

डंडखोरा के थानाध्यक्ष शैलेंद्र kumar ने बताया लिखित या मौखिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन मामला संज्ञान में आया है। कानून हाथ में लेने वालो पर कार्रवाई होगी। अपराधी को सजा देने के लिए कानूनी प्रावधान है।