बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार होमगार्ड के डीजी संजीव कुमार सिंघल को दिया गया है। गृह विभाग ने मंगलवार देर रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी। 1988 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंघल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा समेत कई जिलों के एसपी, एसएसपी, डीआइजी, आइजी, एडीजी और डीजी के पद पर कार्य कार्यरत रहे हैं। सिंघल का नाम बिहार के तेजतर्रार अफसरों में शुमार है। चर्चा है कि सरकार डीजीपी पद पर जल्दी ही सिंघल की पूर्णकालिक तैनाती कर देगी।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का प्रत्याशी के तौर पर उनके चुनाव लड़ने की खबर काफी समय से चल रही थी। आज उस पर से पर्दा उठ गया और पांच महीने पहले ही उन्होंने अनिवार्य सेनानिवृति ले ली।