2020/09/22

बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया VRS, विधानसभा चुनाव में बन सकते हैं एनडीए उम्मीदवार

बिग ब्रेकिंग -बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना।विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस के लिया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस के लिए सरकार से आग्रह किया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है. डीजीपी के वीआरएस के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है. बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस ले लिया है। गुप्तेश्वर पांडेय ने सरकार को वीआरएस के लिए आवदेन भेजा था, जिसे बिहार के राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। पांडेय सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए थे। जानकारी के मुताबिक, गुप्तेश्वर पांडेय बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्हें एनडीए की तरफ से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में गुप्तेश्वर पांडेय को बक्सर या भोजपुर के किसी सीट से एनडीए का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इस बात की प्रबल संभावना है। हालांकि, जब इसको लेकर हमने गुप्तेश्वर पांडेय से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। सूत्रों का दावा है कि वे अपने पद से इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव हर हाल में लड़ने जा रहे हैं।

महीने का बचा है कार्यकाल
गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 31 जनवरी 2019 को उन्हें बिहार का डीजीपी बनाया गया था। कार्यकाल पूरा होने में करीब 5 महीने का वक्त बचा हुआ है। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय ने चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। बस चुनाव की तारीख ऐलान होने का इंतजार है।