2020/09/23

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, अब JDU के टिकट पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (DGP Gupteshwar Pandey) से जुड़ी यह बड़ी खबर है। उन्‍होंने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement) ले ली। वे 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) के अधिकारी थे। गृह विभाग ने उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी प्रदान कर दी है।

 अब वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्‍याशी के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) लड़ेंगे। पुलिस सेवा के बाद यह राजनेता के रूप में उनकी अगली पारी होगी। इस बीच राज्‍य सरकार ने फायर सर्विस व होमगार्ड के डीजी संजीव सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्‍त प्रभार दिया है।

रहे सीएम नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी-गुप्तेश्वर पांडेय डीजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनाव लड़ने वाले बिहार के पहले अधिकारी होंगे। डीजीपी रहते हुए उन्‍हें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का करीबी अधिकारी माना जाता था। अब उन्‍होंने नीतीश कुमार की पार्टी से ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

कड़क प्रशासक की रही छवि-गुप्तेश्वर पांडेय विशेष शाखा में आइजी रहे। वे मुजफ्फरपुर और दरभंगा जोन के आइजी तथा एडीजी मुख्यालय, एडीजी बेतार और एडीजी बीएमपी भी रहे। गुप्तेश्वर पांडेय को आम जनमानस के अलावा सरकार की नजर में अपराध नियंत्रक और कड़क प्रशासक की छवि रही।