जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी ने पुरुषोत्तम शर्मा को एक अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा लिया। इस बात से नाराज अफसर ने घर पहुंचने के बाद पत्नी से ही मारपीट शुरू कर दी।
वीडियो में दिख रहा है कि वह अपनी पत्नी को जमीन पर पटक कर घूंसे मार रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।
#MadhyaPradesh
— Bihar Superfast Khabar (@bihar_superfast) September 28, 2020
➡भोपाल में DG अभियोजन पुरुषोत्तम शर्मा की गुंडई
➡स्पेशल DG का पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल
➡घर में पत्नी को बेरहमी से मार रहें पुरुषोत्तम शर्मा
➡पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पुरुषोत्तम को पकड़ा
➡एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले pic.twitter.com/XxTtwFVR1o
डीजीपी पुरषोत्तम और पत्नी के बीच हुई मारपीट की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो के मुताबिक घटना रविवार दोपहर 2.49 बजे की है।
जब आइपीएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। करीब साढ़े चार मिनट के वीडियो में आइपीएस अधिकारी पत्नी को कई बार बेरहमी से मारते और अपशब्द का प्रयोग करते दिखाई दे रहा है।