2020/09/28

बड़ी खबर-समस्तीपुर में नदियों के जलस्तर में तेजी, बागमती में कटाव जारी, निचले इलाके के कई घरों में घुसा पानी

BIHAR-SAMASTIPUR-बागमतीे नदी की धारा व उप धाराओं के कारण समस्तीपुर जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के लगभग पांच हजार लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
बागमती का कहर शुरू होने से कई घर कटने के कगार पर है। निचले इलाके के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी से कल्याणपुर प्रखंड के क्लोजर पंचायती स्थित गंगोरा में पशुचारा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है । 

खेती किसानी व पशु चारा के लिए यहां के किसान बागमती नदी की दक्षिणी व उत्तरी उपधारा को पारकर खेती करने या मवेशी के लिए हरा पशु चारा लाने के लिए जाते हैं।

 हरा पशुचारा लाने के लिए निकले लोगों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं व युवतियों की संख्या अधिक रहती है। खेती-किसानी व पशुचारा लाने में भी महिलाएं पुरुषों के कंधे सें कंधा मिलाकर काम करती हैं।