BIHAR-BEGUSARAI--जिले तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत जमुनपट्टी के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े दसवीं की छात्रा को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए।
घटना उस समय हुई जब छात्रा कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी। गोली लगने से घायल छात्रा को इलाज के लिए जिले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसकी पहचान बरौनी पंचायत तीन (बरियारपुर) निवासी राजेश कुमार राय के 17 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी (17) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंच गई है। अपराधियों ने गोली क्यों मारी? ये अभी साफ नहीं हो सका है।