2020/09/28

भगालपुर में युवक ने किया सुसाइड, घर की रसोई में फंदे से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-BHAGALPUR-औद्यौगिक थाना क्षेत्र के मंसरपुर गांव में  किराना व्यवसायी कामदेव साह (40) का शव घर की रसोई में फंदे से लटकता मिला।घर में उस वक्त सिर्फ बच्चे थे। इस घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।इस घटना की सूचना मिलते ही police मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। Police घटनास्थल का जायजा लेते हुए police ने बताया प्रथमदृष्ट्या मामला खुदकुशी का लग रहा है।लेकिन, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य मर्डर की तरफ भी इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला साफ हो जाएगा। अभी पुलिस स्वजन के बयान का इंतजार कर रही है।


जानकारी के अनुसार कामदेव का अपने भाई रामदेव साह से दो दिनों पूर्व पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसमें कामदेव की पत्नी कंचन देवी भी रामदेव के पक्ष से खड़ी हो गई थी। यह देख कामदेव ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी थी। कंचन घर छोड़कर मायके चली गई थी।  कामदेव गुस्से में खुदकुशी करने रेलवे पटरी पर चला गया था। स्थानीय लोगों ने उसे समझाकर घर लाया था। उसके बच्चे घर पर ही थे। पति की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची।

कामदेव के घर पर गांजा तस्करों की आवाजाही और उससे रिश्ते की जानकारी भी पुलिस को मिली है। पुलिस इलाके में सक्रिय गांजा तस्करों पर नजर रख रही है। जानकारी मिली है कि गांजा तस्करों का कामदेव के पास बड़ा बकाया था। तकादा के लिए तस्कर अक्सर घर आने लगे थे। इधर, घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही हैं। कोई इसे खुदकुशी मान रहा है तो कोई इसके लिए पत्नी और भाई को दोषी मान रहा है। कई लोग यह भी मानते हैं कि गला घोंटकर कामदेव की हत्या करने के बाद मामले को खुदकुशी का रूप दे दिया गया।