2020/09/19

Breaking-बिहार में जदयू विधायक पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे

BIHAR- शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मेसौढा गांव में शुक्रवार की रात शिवहर विधायक मो. सर्फुद्दीन पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।

 इस दौरान विधायक के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

बताया गया है कि विधायक भोज खाकर लौट रहे थे। इसी बीच असामाजिक तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना किस वजह से हुई। क्या इस घटना में विधायक को चोट भी लगी है? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।  

बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा कुछ दिनों के भीतर होने ही वाली है. इसी वजह से राज्य में राजनीतिक गतिविधियां भी काफी तेज हो गई हैं. कोरोना काल के बावजूद जन प्रतिनिधि देर रात तक लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. 

लेकिन शुक्रवार देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे शिवहर से जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन की कार पर बदमाशों ने हमला बोल दिया.

शिवहर से जेडीयू विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन की कार पर हुए इस हमले के मामले में पुलिस ने विधायक की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन मेसोठा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे उसी दौरान उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमले के दौरान विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है.

जानकारी के मुताबिक जेडीयू विधायक के साथ यह वारदात पिपराही थाना क्षेत्र में हुई है. जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर एसडीपीओ राकेश कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था. 

शुक्रवार देर रात जेडीयू विधायक के साथ हुई इस वारदात में में किसी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है. घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है.