2020/09/19

Bihar-आलू-प्याज खरीदने गई लड़की के साथ दुकानदार ने किया रेप, वीडियो किया वायरल

BIHAR- पुर्वी चंपारण-अरेराज में आलू-प्याज खरीदने गई एक लड़की के साथ गंदा काम करने के बाद फरार सब्जी दुकानदार को पुलिस ने कोटवा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 इस बारे में डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि मामले में की जा रही छापेमारी के दौरान आरोपित को कोटवा थाना क्षेत्र के भगवतिया गांव से गिरफ्तार किया गया।

अरेराज अनुमंडल मुख्यालय स्थित हरदिया चौक पर सब्जी खरीदने गई एक लड़की के साथ दुकानदार ने गंदा काम करने के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

 इस सिलसिले में लड़की के भाई ने अरेराज ओपी में आवेदन देकर दुकानदार रमेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उसने बताया था कि अरेराज ओपी थाना क्षेत्र के हरदिया चौक पर उसकी बहन आलू प्याज की दुकान पर सब्जी खरीदने के लिए गई थी। 

वहां दुकानदार रमेश कुमार ने उसकी बहन को गोदाम में ले जाकर गंदा काम किया। इस दौरान उसने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। जिसे बाद में उसने विभिन्न ग्रुपों में वायरल कर दिया। इसके बाद उनके परिवार की परेशानी और बढ़ गई है।