2020/09/20

Breaking News- दिन दहाड़े स्‍कूटी सवार मां-बेटी को घेरकर गोली मारी, मां की मौत

DESK-UP गोरखपुर के शाहपुर के बसारतपुर में रविवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला और उसकी बेटी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को लोगों ने hospital में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया, बेटी की हालत नाजुक है। 
बशारतपुर की रहने वाली 60 वर्षीय निर्मला अन्द्रियास रविवार की दोपहर में 18 वर्षीय बेटी डेलफीन के साथ स्कूटी से अपने मायके जा रही थीं। घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर राजीवनगर में आशियाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। 

गोली लगने से मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है।