शुक्रवार को एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बांका डीएम सुहर्ष भगत का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला 15 मई को सामने आया।
जिसके बाद बांका टाउन थाना में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलने वाले व्यक्ति की जानकारी ली गई, तो पता चला कि उक्त व्यक्ति दरभंगा जिला का है।
नियमित रूप से उक्त कांड का अनुश्रवण करते हुए आर्थिक अपराध इकाई पटना की मदद से तकनीकी सहयोग लेने से फर्जी फेसबुक अकाउंट को खोलने एवं संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी कौशल पोद्दार पिता अवधेश पोद्दार के रूप में हुई।
छापेमारी के लिए इंस्पेक्टर शंभू यादव के नेतृत्व में तकनीकी शाखा के कर्मियों के साथ विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
दरभंगा पुलिस की मदद से कौशल पोद्दार को दो मोबाइल फोन एवं सिम के साथ हरसिंगपुर दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में कौशल पोद्दार ने बताया कि इनके द्वारा ही जब्त मोबाइल से सुहर्ष भगत के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट संचालित किया जा रहा था।