2020/09/19

BIHAR-ग्रामीणों के दबाव में प्रेमी ने प्रेमिका की भरी मांग,कई सालों से पड़ोस के ही लड़की से प्रेम था

BIHAR-BANKA- थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा एक लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस एवं पंचायत के दवाब के बाद प्रेमी मिथुन कुमार ने प्रेमिका की मांग में सिदूर भर दिया।

 गांव के ही हनुमान मंदिर में ग्रामीणों के समक्ष विवाह करने के बाद लड़की को घर लाया। इसके पहले घंटों दोनों पक्ष के बीच हाइवोल्टेज ड्रामा चला। जब थाना में मामला दर्ज कराने की नौबत पहुंची तो मिथुन के पिता सुबोध मंडल सहित अन्य स्वजनों ने शादी के लिए हामी भर दी।

पिछले एक वर्ष से मिथुन का पड़ोस के ही लड़की से प्रेम था। युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो मिथुन शादी करने से इंकार कर दिया। अंत में युवती ने पुलिस से शिकायत की। 

सूचना मिलते ही मिथुन कुमार के हाथ - पांव फूलने लगे और अंत में लड़की से शादी करने के लिए तैयार हो गया। मुखिया रेणु देवी ने बताया कि पंचायत के समक्ष दोनों परिवार की रजामंदी से शादी करा दी गई है।