2020/09/19

बिहार में पुलिस टीम को कुचलते हुए भाग गए शराब माफिया, दो पुलिसकर्मी हालत नाजुक

BIHAR-AURANGABAD-अंबा बाजार में कुटुंबा थाना के गश्ती दल पर शराब माफिया ने शुक्रवार की देर रात हमला कर दिया।

 हमला में कुटुंबा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान एवं थाना मैनेजर गंगेश कुमार घायल हो गए हैं। घायल थानाध्यक्ष एवं थाना मैनेजर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को रेफर कर दिया गया है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जाती है। 

बताया जा रहा हैं की शराब माफिया ने अपनी वाहन को थानाध्यक्ष एवं थाना मैनेजर पर चढ़ा दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया है।