जबकि एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान ममलखा चांयचक निवासी प्रेमलाल मंडल के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गई।
दियारा में बाढ़ का पानी आ जाने से इन दिनों पशुचारा की किल्लत हो गई है। इसको लेकर पशुपालक गंगा नदी के उसपार से पशुचारा के रूप में कसाल काटकर नाव के सहारे गांव लाते हैं।
शुक्रवार को भी पशुचारा लाने के लिए 16 लोग एक नौका पर सवार होकर नदी के उसपार गए थे। पहले से ओवरलोड नौका पर लौटते वक्त पशुचारा लादने पर वजन और बढ़ गया। गांव के किनारे आते-आते नौका अचानक पलट गई।
नाव पर बैठे सभी लोग डूब गए। अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर कई ग्रामीण दौड़े और नदी में छलांग लगाकर 15 पशुपालकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन, एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। थानेदार सुनील कुमार झा ने बताया कि शव को थाना लाया जा रहा है।