2020/09/14

Breaking-दबंगो ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, छेड़खानी का केस वापस लेने की दी धमकी

BIHAR-बगहा में दबंगों ने घर में घुसकर महिला समेत कई लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी. सभी का इलाज अनुमंडल Hospital में किया जा रहा हैं

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला कार्यपालक सहायक और उसकी बहनों को आते-जाते ये मनचले छेड़खानी किया करते थे.इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा नगर थाने में केस दर्ज कराई गई।

रविवार को police के जांच अधिकारी मामले कि अनुसंधान करने पहुंची. लेकिन, उसी वक्त पुलिस के वापस लौटने के बाद दबंगों ने पीड़िता के घर में घुसकर महिला समेत अन्य सभी लोगों की लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया. अभी भी आरोपी केस उठाने की धमकी देकर पीड़िता को डरा धमका रहे हैं. 

पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. आपको बता दें कि पड़ोस के दबंगों की दबंगई से भयभीत पीड़ित परिवार इस घटना को लेकर जान माल की चिंता में है.