2020/09/14

Breaking बिहार में पति ने मारी पेट पर लात, गर्भ में पल रहे छह माह के बच्चे की मौत

BIHAR- जमुई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर ससुराल वालों ने एक महिला की जमकर पिटाई की जिसकी वजह से गर्भ में पल रहे छह माह के बच्चे की मौत हो गई. यह मामा जमुई के ताना इकेरिया गांव का बताया जा रहा है. 

दहेज के लिए प्रताड़ित हो रही एक महिला की ससुराल वालों ने पिटाई कर दी।इस मामले में विवाहिता प्रियंका कुमारी के आवेदन पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना अंतर्गत चारण गांव के वीरेंद्र पासवान ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी एक वर्ष पूर्व जमुई थाना के इकेरिया गांव में बासुदेव पासवान के पुत्र धर्मवीर से की थी। महिला का कहना है कि शादी के एक माह बाद से ही ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

 सास मंजू देवी, गोतनी जूली देवी, ननद पुनीता देवी और पति धर्मवीर पासवान लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 12 सितंबर यानी शनिवार को सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसके पति वीरेंद्र पासवान ने पेट में लात से मारा जिससे गर्भ में पल रही 6 माह के बच्ची की मौत हो गई।

 प्रियंका ने बताया कि ससुराल वालों ने किसी डॉक्टर को नहीं बुलाने के बजाय एक दाय को बुलाकर मरा हुआ बच्चा पेट से निकलवाया। इस बात की सूचना जब उसके पिता वीरेंद्र पासवान को ग्रामीणों ने दी।

महिला थाने में केस दर्ज - पीड़िता प्रियंका ने कहा कि मेरी शादी एक वर्ष पूर्व जमुई थाना के इकेरिया गांव में बासुदेव पासवान के पुत्र धर्मवीर से की थी।

 प्रियंका के पिता वीरेंद्र पासवान ने कहा कि सूचना मिलने पर वे इकेरिया गांव पहुंचे और फिर मृत बच्चे को लेकर महिला थाना आ गए। महिला थाना में देर शाम मामला दर्ज किया गया है। Police ने कहा इस मामले में कार्रवाई होगी।