मरीज की उम्र 71 साल थी। मरीज को दो दिन पूर्व दमा की शिकायत को लेकर यहां भर्ती कराया गया था। डीएमसीएच में कोरोना से समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड के एक 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों में 3159 संदिग्ध मरीजों की जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई जांच में 15 संक्रमित मिले। सभी संक्रमित विभिन्न प्रखंडों के हैं।
डीएमसीएच की लेबोरेटरी में 206 नमूनों की जांच में 16 संक्रमित पाए गए। इसमें तीन डीएमसीएच और 13 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के हैं।