BIHAR-SAHARSA-जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर यौनशोषण मामले में वार्ड पार्षद पुत्र अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं पीड़ित न्याय के लिए वरीय पदाधिकारी की गुहार लगा रही है।
बताते चलें कि पीड़िता के द्वारा बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर वार्ड पार्षद लालो देवी, अरविन्द गुप्ता और उसका पुत्र नवीन कुमार सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
फिलहाल आरोपित युवक छोड़ सभी जमानत पर बाहर है। पीड़ित ने वार्ड पार्षद लालो देवी के पुत्र नवीन कुमार पर चार वर्षों तक शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।
उसने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि वार्ड नम्बर दो के पार्षद लालो देवी का पुत्र नवीन गुप्ता परोसी होने के नाते हमारे घर आया जाया करते थे।
इस दौरान हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और इसी दौरान हमारे बीच रिस्ते भी कायम हो गया। वह हमेशा हमसे शादी करने की बात किया करते थे और मुझे बहला फुसलाकर कर शादी के लिए बनाए गए करीब 5 लाख के जेवरात भी ले लिया।
मैं जब शादी के लिए दबाव डालती वह किसी ना किसी बात बहाना बना देता था। बोलता था कि हमलोग शादी तो कर ही लेंगे। अब यह बातें समाज में फैल चुकी थी और हम दोनों के परिवार वाले भी जान चुके थे। जब बात बढ़ी तो नवीन के पिता अरविंद गुप्ता ने काफी पैसे खर्च कर सबको माईनेज कर लिया और हमारा नवीन के साथ सगाई 15 फरवरी 20 को तय कर दिया।
बाद में एक साजिश के तहत वह अपने पुत्र को सगाई से पुर्व ही कहीं भगा दिया। अब वह शादी से इंकार कर दिया। वहीं पीड़िता के परिजनों ने कहा कि हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे तब तक जब तक की हमें न्याय नहीं मिल जाता है।
वहीं इस संदर्भ में सिमरीबख्तियारपुर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@saharsa