आदित्य पौडवाल के निधन पर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह सुनकर काफी दुखी हूं! हमारे सबसे प्रिय आदित्य पौडवाल अब नहीं रहें!! बस बता पर मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं! क्या कमाल का संगीतकार थे और कितना प्यारा इंसान थे!! मैंने अभी एक गीत गाया था जो दो दिन पहले उनके द्वारा इतनी खूबसूरती से प्रोग्राम किया गया था! बस इस के साथ नहीं आ सकता !! लव यू भाई ... तुम्हारी याद आती है
आदित्य पौडवाल अपनी मां अनुराधा की राह पर चल रहे थे। वह भजन और भक्ति गीत गाते थे। वहीं आदित्य म्यूजिक भी कंपोज करते थे। आदित्य एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे। 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में आदित्य का नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में शामिल है।
आपको बता दें कि आदित्य पोडवाल के निधन से उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया है। वहीं उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।