एसपी के निर्देश पर धरमपुरा ओपी थानाध्यक्ष कामेश्वर नारायण यादव को संझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो कि नोखा सर्किल अंतर्गत धरमपुरा थानाध्यक्ष कामेश्वर नारायण यादव की एक महीने पहले ही संझौली से धरमपुरा पदस्थापना हुई थी।
उधर धरमपुरा थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बिक्रमगंज डीएसपी राजकुमार ने बताया कि वायरल ऑडियो के आधार पर संझौली पुलिस द्वारा धरमपूरा थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।
बहरहाल महिला से फोनपर अभद्र व्यवहार के वायरल ऑडियो के बाद एसपी के निर्देश पर धरमपुरा थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमा सकते में है एवं इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।