2020/09/12

भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो वायरल, बीच चौराहे पर युवक को लात-घूंसों से पीटा

DESK-BJP के नगर अध्यक्ष की दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ है।इस वीडियो में नगर अध्यक्ष एक शख्स की मेडिकल स्टोर के सामने पिटाई कर रहा है। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी मौके का फायदा उठाकर हाथ साफ करने लगे। 

इस करतूत को देखकर आस-पास मौजूद लोग दंग रह गए। इस दौरान क‍िसी ने वीड‍ियो बनाकर वायरल कर द‍िया। ये मामला यूपी के रायबरेली में जिला अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर के पास की हैं।

BJP के नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय जिस युवक की पिटाई कर रहे हैं,

उस पर मेडिकल स्टोर से दवा लेते समय जालसाजी का आरोप है। लात जूते से युवक की पिटाई की गई, उसे कोई भी उचित नहीं बता रहा है। यही नहीं संतोष पांडेय सार्वजनिक स्थल पर घंटों गाली गलौज भी करते रहे। वीड‍ियों में जो दिख रहा है वह शर्मसार करने वाला है।

वहीं युवक मारपीट के दौरान बार-बार पैर छूकर विनती भी करता रहा। मगर, किसी ने उसको बचाने की कोशिश नहीं की। यह पूरी घटना पास में मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर उसे वायरल कर दिया।

 वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता की दबंगई सबकी आंखों के सामने आ गई। उधर, शहर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।