सभी डॉक्टरों को एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने पदस्थापना वाले अस्पतालों में योगदान का निर्देश दिया गया है। यहां बताते दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पीएचसी में डॉक्टर के नहीं रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को शहर आना होता था। सदर में प्रतिनियुक्त : एमबीबीएस डॉ राजेश कुमार को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त किया गया है।
इनके अलावा डॉ शशि शंकर प्रसाद, डॉ रघुविंदर कुमार, डॉ अतुल शंकर, डॉ सैफल रहमान, डॉ राजन कुमार यादव, डा अशोक कुमार सिंह, डॉ विनायक कुमार, डॉ प्रशांत मिश्रा, डॉ कमरान आलम व डॉ अर्चना प्रकाश को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त किया गया है।
डॉ निर्मल कुमार, डॉ लोकेश कुमार, अमृत राय को पटाेरी व अनिल कुमार , फैयाज अहमद, मदन कुमार चीतन कुमार व प्रियंका कुमारी को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा डॉ अनमोल कुमार, सुमित कुमार, आर के रमण, डॉ सुलेखा कुमारी को पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। डॉ प्रवीन कुमार केशरी, दीपक कुमार अमित कुमार व सतेंद्र कुमार को दलसिंहसराय भेजा गया है।
उधर, इसके अलावा हसनपुर कल्याणपुर पीएचसी में भी एमबीबीएस डॉक्टरों को प्रतिनियुक्त किया गया है।