2020/09/16

बड़ी खबर-सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहला बिहार, अफरा-तफरी में घरों से निकले लोग

बिहार से यह बड़ी खबर है। सुगबह-सुबह पटना सहित राज्‍य के अधिकांश जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.9 बताई जा रही है। इसका मुख्य केंद्र नेपाल  बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू में रिक्‍टर स्‍केल पर छह की तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आया। इतना असर नेपाल सीमावर्ती बिहार के भू-भाग पर भी पड़ा।

विदित हो कि इससे पहले नेपाल में साल 2015 में भारी भूकंप आया था, जिसमें करीब नौ हजार लोगों की जान चली गयी थी। रिक्‍टर स्‍केल पर 9.3 तीव्रता वाले उस भूकंप का केंद्र काठमांडू के नजदीक पोखरा में था। उसका भी बिहार पर बड़ा असर पड़ा था।

इस भूंकप के झटकों ने लोगों को 2015 भूकंप की याद दिला दी। 2015 में भूकंप से बड़ी तबाही हुई थी और करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई थी। अभी जो भूकंप आया है, वह ज्यादातर देश के पश्चिमी हिस्से में महसूस किया गया है। 2015 में 7.9 की तीव्रता से जिस भूकंप ने तबाही मचाई थी, उसका भी केंद्र सिंधुपालचौक ही था। इसी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।