2020/09/16

बिहार-चुनाव आयोग ने 12 क्षेत्रीय दलों को दिए सिंबल, मांझी को मिला कड़ाही तो पप्पू को कैंची

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने राज्‍य के 12 क्षेत्रीय दलों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। चुनाव की घोषणा अक्‍टूबर के पहले सप्‍ताह में संभावित है। 

इसे देखते हुए आयोग का यह कदम चुनावी तैयारियों की एक कड़ी है। पूर्व cm Jitan Ram Manjhi की हिंदुस्तानी आवाम पार्टी को कड़ाही का चुनाव चिह्न मिला है। जबकि, पूर्व सांसद Pappu Yadav की जन अधिकार पार्टी को कैंची का सिंबल दिया गया है।


निर्वाचन आयोग ने 12 क्षेत्रीय दलों के लिए चुनाव चिह्न की घोषणा कर दी है। हिंदुस्तानी आवाम पार्टी को कड़ाही तथा जन अधिकार पार्टी को कैंची के सिंबल के अलावा जनता दल राष्ट्रवादी को डोली, भारतीय लोकनायक पार्टी को रोड रोलर तथा आम जनता पार्टी राष्ट्रीय को चप्पल के सिंबल मिले हैं।

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने पार्टी के चुनाव कैंची को लेकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह लोगों की पहली पसंद बनेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एजाज अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी सभी शोषित और वंचित लोंगों के लिए अदलाव की वाहक बनेगी।