जिससे माना जा रहा है कि बुधवार से सवारी ट्रेन नहीं चलेगी। उधर, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने क्लोन गाड़ियों का परिचालन 21 सितंबर से शुरू करने की घोषणा की है। इस ट्रेन में मात्र 10 दिन पूर्व तक का टिकट लिया जा सकेगा। जबकि ट्रेन का किराया हमसफर एक्सप्रेस की तरह होगा।
चार जोड़ी क्लोन ट्रेनें मंडल के विभिन्न स्टेशनों से चलेगी। सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन की सभी बोगी आरक्षित होगी। यात्री इस ट्रेन में दस दिन पूर्व तक का ही टिकट आरक्षित करा पाएंगे।
02563/64 सहरसा- नई दिल्ली सुबह 05.15 बजे सहरसा से खुलकर अगले दिन सुबी 05.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी 02569/70 दरभंगा - नई दिल्ली क्लोन ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7 बजे दरभंगा से समस्तीपुर होते हुए चलेगी 04651/52 जयनगर-अमृतसर क्लोन ट्रेन सुबह 06.15 बजे जयनगर से समस्तीपुर के रास्ते मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी 09465/66 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन ट्रेन दरभंगा से शाम 04.00 बजे समस्तीपुर के रास्ते सिर्फ सोमवार को चलेगी