दोनों की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र के चटनमा निवासी कुख्यात मंजय मेहता व उसका साथी भवनपुरा निवासी प्रफुल्ल मंडल के रूप में हुई है। पुलिस गैंगवार में हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोनों को करीब छह-छह गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों को यहां लाकर हत्या को अंजाम दिया गया है।POLICE इस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई हैं।