हालांकि, उनकी प्रतिनियुक्ति वैशाली में ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के पद पर भी थी। सीएस ने कहा कि मरीजों को हरसंभव बेहतर सुविधा दी जाएगी। सरकार द्वारा जितना भी संसाधन दिया गया है। उसमें बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। आमजन की उम्मीद पर खड़ा उतरने की कोशिश करेंगे।
सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है उसे कार्यकाल में पूरा करेंगे। विदित हो कि पूर्व में डॉ. रति रमण झा सिविल सर्जन पद पर तैनात थे। कोरोना संक्रमित होने की वजह से इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। इस दरम्यान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिन्हा को सिविल सर्जन बनाया गया था।