2020/09/26

BIHAR-दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

BIHAR-BHAGALPUR-सुल्तानगंज ब्लॉक कैंपस से बमुश्किल 50 मीटर दूर एन एच 80 के कासिमपुर मोड़ के मुहाने पर ही लगभग सवा 11 बजे दिन में अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली सिर के पिछले हिस्से में लगी है। 

गोली आवाज सुनते ही लोगों ने भाग रहे अपराधियों में से एक को पकड़ कर बिजली खंभे से बांध कर पिटाई की। जबकि बताते हैं कि दो भाग निकले।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी उचित मंडल के 25 वर्षीय पुत्र अनिल मंडल के रूप में हुई है। पकड़ा गया अपराधी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

पुलिस ने घटनास्थल से लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। दो भागे हुए अपराधी की तलाश पुलिस सघनता से कर रही है।