2020/09/26

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा,पिता-पुत्र को रौंदा, एक की घटनास्थल पर ही मौत

BIHAR-MOTIHARI-राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर छतौनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात बस ने पिता व पुत्र को रौंद डाला। इससे घटनास्थल पर ही पिता गुलाब मियां की मौत हो गई।
 वहीं जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के विरोध में कुछ छात्रों ने शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

 शव को पोस्टमार्टम के लिए भी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार छतौनी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी पिता गुलाब मियां अपने पुत्र के साथ देर रात कहीं से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बस ने उन्हें ठोकर मार दी।