महिला इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक रेणु देवी (40) के पति जागेश्वर मेहता ने बताया कि हम अपने दरवाजा पर सोए थे।
इसी क्रम में आंगन में कुछ शोरगुल की आवाज सुनाई दी। जब आंगन के पश्चिम बरामदे पर सोई अपनी पत्नी को देखने गया तो उसके सिर से खून गिर रहा था। उसे टेम्पू से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया, जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार कि रात्रि करीब दो बजे अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से सूचना मिली की एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है। अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा हैं कि एक महिला की डायन बताकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला सो रही थी और इसे गांव के ही कुछ लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट पर पड़ोस के चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मृतका के पति ने कहा, पड़ोस के कुछ लोग उसकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाते थे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पड़ोसी रामदेव यादव, श्यामदेव यादव, मनोज यादव और संजय यादव पर केस दर्ज किया गया है।