पुलिस के अनुसार आबकारी मामले में जेल में बंद कैदी मुकेश लोबारिया और बलात्कार के मामले में जेल में बंद आरोपी छोटिया उर्फ छोटूलाल जेल से फरार हो गए. दोनों ही जेल की दीवार फांदकर फरार हुए. इसके लिए दोनों ने कंबल का इस्तेमाल किया.
बताया जा रहा हैं कि दोनों कैदियों ने ओढ़ने वाले कंबल को फाड़कर उनकी रस्सी बनाई और दीवार फांदकर फरार हो गए. वहीं सूत्रों का कहना है कि इनके साथ एक तीसरे कैदी ने भी भागने का प्रयास किया था, लेकिन दीवार से फिसलने पर वो फरार होने में असफल हो गया.
इस मामले की जानकारी जेल प्रशासन को लगी तो वह हरकत में आया. पुलिस ने तुरंत चारों तरफ नाकेबंदी कर फरार हुए कैदियों की तलाश शुरू कर दी. इस मामले में फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है