2020/09/04

सीतामढ़ी के महिला थाना परिसर में देवर- भाभी हुए पति- पत्नी, पुलिसवालों ने कराई शादी

BIHAR-SITAMARHI जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।लॉकडाउन में जहां शादी समारोहों से लोग परहेज कर रहे हैं वहीं गुरुवार को महिला थाने में एक अनोखी शादी हुई। 

देवर ने विधवा भाभी से शादी रचाई। थाना परिसर में शिवजी के मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। पंडित जी ने विधि-विधान से ब्याह संपन्न कराया। बराती के साथ पुलिसकर्मी भी इस शादी में शरीक हुए। सभी लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया

महिला थाना प्रभारी malti kumari की पहल पर देवर इस महिला से शादी रचाने को राजी हुआ। बड़े भाई की बिजली करंट से एकसाल पूर्व मौत के बाद देवर व भौजाई एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। मगर, शादी के नाम पर देवर कन्नी काटने लगा तो महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव वाले भी महिला के साथ खड़े हो गए। 

महिला थाना प्रभारी ने मामले में हस्तक्षेप कर देवर को शादी के लिए रजमांद किया। आखिरकार, थाने में ही शादी की रस्में पूरी हुईं। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि देवर-भाभी परसौनी थाने के मदनपुर वार्ड नंबर-5 के रहने वाले हैं। santosh sahani के बड़े भाई की एक साल पूर्व बिजली की करंट से मौत हो गई। 

5 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसको सालभर का एक पुत्र है। मौत के बाद देवर अपनी भौजाई के साथ पति-पत्नी के जैसा रहने लगा। लड़की का मायका nepal के बेलवा जबदी गांव में है। इस शादी के लिए ससुराल के साथ उसके मायके वाले भी तैयार थे। मगर, santoah इंकार कर रहा था। मामला थाने पहुंचा तो दोनों से बातचीत करके समझौता करा दिया गया।