DESK-गुजरात में बड़ोदरा के बावा मान पूरा इलाके में नव निर्मित इमारत गिर गई. इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई. बाकी घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दमकल विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि यह तीन मंजिला इमारत पहले से ही एक तरफ झुकी हुई थी. लोगों ने इसकी शिकायत भी प्रशासन से की थी. बहरहाल, इमारत के गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.