2020/09/22

समस्तीपुर -कूड़े के ढेर में मिली नवजात की लाश नोच रहा था कुत्ता,कई लोग कुत्ते को हटाने की बजाये वीडियो बना रहे थे

BIHAR-SAMASTIPUR-शहर में एक बार फिर कूड़े के ढेर में नवजात की लाश मिली। नवजात की लाश को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे।
 कुत्ते के नोच कर खा रहे नवजात की लाश पर लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना प्रशासन को दी गयी। कई लोग कुत्ते को हटाने की बजाये वीडियो बना रहे थे। वहीं इस करतूत को करने वालों को महिलाएं कोस रही थीं।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मोहनपुर रोड में बीआरबी कॉलेज के पास फेंके गये कचड़े में एक नवजात की लाश फेंकी मिली। नवजात के शव को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे और भीड़ तमाशा देख रही थी।

 किसी ने कुत्ते को वहां से भगाने का प्रयत्न नहीं किया। कुछ लोगों ने पुलिस को सुचना दी पर वे भी आये और देख कर चले गए।

बता दें कि यह इलाका में शहर के कई बड़े नर्सिंग होम और दर्जनों डॉक्टर के क्लीनिक हैं। इससे पूर्व भी यहं नवजात के शव फेंके मिलते रहे हैं। कई बार स्वास्थ्य महकमा द्वारा भ्रूण हत्या को रोकने के लिए मुहीम भी चलायी गयी पर स्थिति ढाक के तीन पात जैसी निकली।