2020/09/16

मास्क को लेकर भिड़े निगम दारोगा और सिपाही, बीच सड़क पर गाली गलौज का वीडियो वायरल

DESK-इंदौर के मूसाखेड़ी चौराहे पर पुलिसकर्मी और निगम दारोगा की बीच हुई जमकर गालीगलौच और तीखी नोंकझोख का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. दोनों ने एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी की. 
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी के मास्क न पहनने को लेकर विवाद हुआ था. इसके आम जनता और पुलिस वालों के बीच में जमकर गालीगलौज भी हुई और एक समय तो धक्का मुक्की की स्थिति भी बन गई थी. आजाद नगर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.

पुलिस का कहना है कि जो व्यक्ति पुलिस से भिड़ रहा है, वो इलाके का बदमाश है. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वो निगम का दारोगा है.

 यह बात इसलिए बढ़ गई क्योंकि दारोगा ने पुलिसकर्मी को मास्क पहनने के लिए कहा था. दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने मामले को शांत करने की कोशिश की और अपने-अपने काम पर जाने के लिए कहा.

 लेकिन जिस मास्क के लगाने को लेकर विवाद हुआ वो दोनों ने नहीं लगा रखा था. थाना आजाद नगर के जांच अधिकारी एन एस धुर्वे का कहना है कि हमारे पुलिस कर्मी शाहिद खान ने आवेदन दिया है. जो डीआरपी लाइन में पदस्थ हैं. उनके साथ मास्क को लेकर विवाद हुआ था. इस मामले की जांच चल रही है. 



दूसरे तरफ-मंगलवार को राजबाड़ा पर भी चालान काटने को लेकर मारपीट हो गई। एक निगमकर्मी ने बाइक सवार युवक के मास्क नहीं लगाने पर फोटो लिया तो उसने विवाद शुरू कर दिया। 

दोनों में मारपीट हो गई। इसके बाद व्यापारी भी निगम की कार्रवाई के खिलाफ हो गए। एमजी रोड पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इसके बाद युवक से चालान भरवाकर छोड़ा गया।

एक अन्य युवक ने दस मिनट तक निगम के अधिकारियों और पुलिस से विवाद किया। उसने कहा मुझे साइनस की प्रॉब्लम है, गाड़ी चलाते समय मास्क नहीं लगा सकता। लंबे समय तक विवाद के बाद युवक भी बिना चालान भरे चला गया।