2020/09/16

बड़ी खबर-मास्क नहीं पहनने पर काटा चालान, युवती बोली- मैं यहाँ की हूं ही नहीं, क्यों दूं चालान?

Desk-इंदौर-  छह माह त्रासदी भुगतने के बाद भी लोग कोरोना को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। चिमनबाग चौराहे पर मंगलवार को निगम ने मास्क नहीं पहनने पर एक युवती का चालान काटा तो वह विवाद करने लगी। कहने लगी- मैं इंदौर की हूं ही नहीं, तो चालान क्यों दूं? इतना कहकर वह चली गई।