BIHAR-BETTIAH-में देवर-भाभी का प्यार परवान चढ़ गया.मझौलिया थाना क्षेत्र के गुरचुरवा गांव में देवर-भाभी की गांव वालों ने मंगलवार को शिव मंदिर में शादी करा दी. जयमाला और सिंदूरदान के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही.
भाभी को डेढ़ साल का 1 पुत्र है जबकि वह 7 माह की गर्भवती है. शादी के दौरान दुल्हन बनी भाभी का भाई भी मौजूद रहा.
दोनों का प्यार देख गांव वालों ने RAKESH KUMAR पंड़ित की शादी सगी भाभी PUNITA KUMARI से करा दी. PUNITA ने बताया कि हम दोनों के बीच विगत चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है.
डेढ़ वर्ष की बच्ची तथा गर्भ में पल रहा शिशु भी RAKESH का ही है. पंचों ने परिवारों के सहमती से शादी कराकर विधिवत पति-पत्नी के तरह जीवन बसर करने का कसम दिलाया.
जानकारी के अनुसार, 4 वर्ष पूर्व हरिंदर पडित के बड़े पुत्र की शादी थाना क्षेत्र के बसाडा की लड़की की पुनीता कुमारी से हुई थी.
शादी के बाद वह अपने ससुराल आई. इसी बीच उसकी देवर से आंखें चार हो गई. दोनों इश्क में इस तरह रमे की बात घर से निकलकर पंचायत के चौखट तक पहुंच गई.