2020/09/10

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता को ले किया हल्ला बोल

BIHAR-SAHARSA- जिले के सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचगछिया में हो रहे बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता को लेकर समाजसेवी रजनीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। 

जानकारी देते हुए रजनीश ने बताया कि संवेदक द्वारा बिना मापी के ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य में धड़ल्ले से घटिया किस्म का बालु, सीमेंट व ईट का उपयोग किया जा रहा है। जिसकी सूचना बीते 04 सितंबर को जिला पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य को लिखित रूप से दिया गया है। 

पुनः 05 सितंबर को इन्ही अधिकारियों को ई-मेल, मैसेज व व्हाट्सएप के माध्यम से भी जानकारी दी गई, लेकिन पाँच दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखने पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आयोजन किया गया।

 साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अगले 48 घण्टे के अंदर जिला प्रशासन की ओर से मापी करवाकर बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया गया तो हमलोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए उतारू होंगे।

 जिसकी पुरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। उक्त धरना प्रदर्शन में मौके पर सोनु राय, सिंटू कुमार, रंजीत कुमार, नेहाल कुमार, राहुल कुमार, राजु, गणेश, संतोष, सरवन, देवन, नीतीश, अमित सिंह, पंकज कुमार, चंदन, संजीत, सुरज, श्रवण सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा