2020/09/10

12 साल की लड़की ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा-‘प्यार में धोखा मिला,जांच में जुटी पुलिस

DESK-DELHI से सटे फरीदाबाद से नाबालिग बच्चों के अभिभावकों को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 12 साल की नाबालिग बच्ची ने प्यार में धोखा खाने के बाद मौत को गले लगा लिया. इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं।

यह बच्ची फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहती थी जिसे अपने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग बच्चे से प्यार हो गया.  सुसाइड नोट में खुलासा करते हुए लिखा है कि वह पड़ोस में रहने वाले एक हमउम्र बच्चे से प्यार करती थी लेकिन वह बच्चा किसी और से प्यार करता था.इसी से नाराज होकर उसने फांसी के फंदे को गले लगा लिया.

बच्ची के पिता ने कहा कि मेरी बच्ची ने सुसाइड नोट में ईश्वर को जिम्मेदार बताया है.इस घटना को लेकर परिजनों में रो रोकर बुरा हाल हैं।इसका खुलासा उसके पास बरामद हुए सुसाइड नोट से हुआ है. उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.