BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर थाने की चोरा टभका पंचायत स्थित चौर व वैती नदी के उत्तरी बांध के किनारे धान के खेत से police ने 61 वर्षीय वृद्ध की क्षत विक्षत अवस्था में लाश बरामद की।
मृतक की चोरा टभका पंचायत के वार्ड-5 चोरा गांव के ram kumar पोद्दार के रूप में पहचान की गयी। लाश को देखकर बताया जा रहा हैं कि किसी अपराधी ने वृद्ध की murder करने के बाद लाश खेत में फेंक दी होगी।लाश को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों के अनुसार, मृतक ram kumar महथी गांव के किसी मंदिर में पुजारी का काम करता था।
साक्ष्य मिटाने और वृद्ध‘ की पहचान मिटाने के लिए मांस गलने वाली दवा अथवा तेजाब का भी प्रयोग किया, जिसके कारण शव के मांस गल चुके थे।इस संबंध में थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि घटना के सबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता सकते हैं
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब लोग खेत देखने गए तो शव पर उनकी नजर पड़ी। इसकी घटना की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई।उसी बीच लोगों ने खेत में लाश होने की सूचना police को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही police पहुँच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम samastipur सदर hospital भेजा।घटनास्थल पर लोगों में चर्चा थी कि किसी ने वृद्ध की हत्या कर लाश को यहां फेंक दी होगी।