उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बुधवार को भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी के आशिक मिजाज सेक्टर अध्यक्ष की चप्पलों से पिटाई कर दी। आरोप है कि सेक्टर अध्यक्ष ने मीटिंग का बहाना बुलाकर महिला को बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की।
पीड़ित ने अपने पति को बुलाकर आरोपी को कड़ा सबक सिखाया है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया। लेकिन, मामले में महज शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
मामला कल्याणपुर के रावतपुर गांव का है। भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष मनीष ने पड़ोस में रहने वाली पार्टी की महिला कार्यकर्ता को मीटिंग के बहाने बुलाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
इसका विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना। कुछ देर बाद महिला ने मनीष को पीटना शुरू कर दिया।
पति और पुलिस को भी सूचना दी। पति मौके पर पहुंचा तो फिर से आरोपी की पिटाई की गई। वहीं, थोड़ी देर में कल्यानपुर थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।#कानपुर : लड़की से आशिकी में नेता की चप्पलों से पिटाई....
— Soumya Banerjee ব্যানার্জি 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@DadaBanerjee) September 10, 2020
BJP सेक्टर अध्यक्ष मनीष पांडेय की महिलाओं ने की चप्पलों से पिटाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज ।
अब यही बाकी रह गया था उत्तर प्रदेश सरकार के राज में।@INCUttarPradesh
pic.twitter.com/sGxdX9ddRm
थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी महिला नेत्री से लंबे समय से दोस्ती चली आ रही है और दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती है। आज महिला नेत्री ने खुद ही फोन करके बुलाया था और छोटी सी बात पर नाराज होकर वह मुझे मारने लगी।
एसएसपी/डीआईजी डॉक्टर प्रीतिंदर कुमार ने बताया कि प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक कल्याणपुर द्वारा अवगत कराया गया कि व्यक्ति व महिला की आपस में बातचीत होती थी, किसी वजह से आज दोनों में झगड़ा हुआ है व हाथापाई की गई है। थाना कल्याणपुर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।