2020/09/22

समस्तीपुर में युवक की गर्दन काटकर हत्या मामले का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

BIHAR-SAMASTIPUR-अरविन्द हत्याकांड के मुख्य आरोपी थाना क्षेत्र की निकसपुर पंचायत के गोढ़ियारी निवासी मुरारी सिंह के पुत्र विशाल कुमार को घर के पास गोढ़ियारी चौक से ताजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 सोमवार को ताजपुर थाना पर जानकारी देते हुए सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने बताया कि 3 सितंबर को हरपुरभिन्डी गांव के नजदीक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे एक गर्दन कटी अज्ञात शव बरामद किया गया था।

 दो दिन बाद शव की पहचान बलीगांव थाना क्षेत्र के दिग्घा फतेहपुर निवासी लड्डू लाल सिंह के पुत्र अरविन्द सिंह के रूप में किया गया था। अनुसंधान के दौरान रविवार को आरोपी विशाल कुमार को उसके घर के नजदीक स्थित चौक से गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने इस घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।