पहचान के बाद शव को TAJPUR POLICE ने स्वजनों को सौंपा दिया। गुरुवार की सुबह TAJPUR थाना क्षेत्र के हरपुर भिडी चौर में निर्माणाधीन फोरलेन road के किनारे हत्या कर फेंके युवक का शव ग्रामीणों के सहयोग से TAJPUR POLICE ने बरामद किया था।
शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सदर HOSPITAL SAMASTIPUR में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया था।
Vaishali जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के दीघा गांव के कतिपय लोग मृतक युवक के स्वजनों के साथ tajpur थाना पहुंचे। photo देखकर शव की पहचान की। रविवार को कागजी प्रक्रिया करने के बाद tajpur police ने स्वजनों को शव सौंप दिया।
Tajpur थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि वह टेंट हाउस में काम करता था। बुधवार 2 सितंबर को एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। हालांकि fir के लिए अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद FIR कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित है। वहीं स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी-मुजफ्फरपुर पथ स्थित वायरलेस चौक को लेकर एक घंटा तक road जाम कर दिया।